गोरखपुर: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एमपी इंटर कॉलेज में इकट्ठा हुए लोग
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विभिन्न संगठन के लोगों को एमपी इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के लिए बुलाया गया है। सभी लोग यहां पर इकट्ठा होकर दोपहर 1:30 बजे मंडल आयुक्त कार्यालय गोरखपुर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपेंगे। जिले के विभिन्न इलाकों से लोग भारी संख्या में एमपी इंटर कॉलेज पहुंच रहे हैं।