गोरखपुर: एमपी इंटर कॉलेज में चल रही जन आक्रोश रैली में शामिल हुए सदर सांसद रवि किशन शुक्ला
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हमले और अत्याचार के विरोध में बुधवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोग इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। रैली में सांसद रवि किशन पहुंचे उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश से सभी संबंध खत्म कर लेने चाहिए।