गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने संसद से किया मजाक, वीडियो हुआ वायरल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर शहर के विभिन्न रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला मौजूद रहे। कंबल वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में सदर सांसद रवि किशन से कहा कि "कभी अच्छा काम किया करो पुण्य का काम किया करो" और कंबल बांटने का इशारा किया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।