पाली: तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से नष्ट फसलों के सर्वे का अभियान तेज, एसडीएम ने 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
Pali, Lalitpur | Sep 8, 2026 पाली तहसील क्षेत्र के 106 गांव में अति वृष्टि के कारण नष्ट हुई खरीफ की फसलों की सर्वे को लेकर अभियान में तेजी लाई गई है। उक्त मामले में एसडीएम पाली घनश्याम भारतीय ने संबंधितों से तीन दिन के अंदर सर्वे रिपोर्ट को पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसानों को जल्द से जल्द यथा संभव मुआवजा दिलाने का सार्थक प्रयास किया जा सके।