पीलीबंगा: #वार्ड17 से कांग्रेस प्रत्याशी #मनोज_सिंगला (पूर्व पार्षद) दिनेश गारमेंट्स (ढड्डेवाले) का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज, मिल रहा अपार जनसमर्थन
#नगरपालिकापीलीबंगा #लालबहादुर_भाखर #pilibangannews #पीलीबंगा
पीलीबंगा। नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिंगला (पूर्व पार्षद) दिनेश गारमेंट्स, ढड्डेवाले ने अपने वार्ड में सघन 'डोर-टू-डोर' जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान दिनेश गारमेंट्स कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। अपने पूर्व पार्षद कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाएंगे तथा सड़क, नाली, रोशनी और नियमित साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों द्वारा प्रत्याशी का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। दिनेश कुमार ने मतदाताओं से वार्ड की तरक्की और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।