पीलीबंगा: वार्ड22 से कांग्रेस प्रत्याशी #रामकुमार_सिंगला ने तेज किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मांगा समर्थन
#नगरपालिकापीलीबंगा #वार्ड22 #लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 22 में चुनावी मुकाबला बेहद रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार सिंगला उर्फ रामा सिंगला (रामा वैरायटी स्टोर) ने अपनी चुनावी मुहिम को गति देते हुए वार्ड में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान रामकुमार सिंगला ने समर्थकों के साथ वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद साधा। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मतदाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने वार्ड में सड़क, सफाई, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की प्रतिबद्धता जताई। स्थानीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ और जनसेवा के संकल्प के साथ मैदान में उतरे रामा सिंगला के जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घर-घर दस्तक देने के इस अभियान के साथ ही वार्ड 22 में चुनावी गतिविधियां पूरी तरह परवान चढ़ चुकी हैं।