पीलीबंगा: #वार्ड11 से भाजपा प्रत्याशी #राकेश_कुमार #लीला ने शुरू किया सघन जनसंपर्क, विकास के मुद्दों पर मांगा समर्थन
#नगरपालिकापीलीबंगा #पीलीबंगा #लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशी राकेश कुमार लीला (सुपुत्र राम स्वरूप लीला) ने "सुखी, सुरक्षित, समृद्ध पीलीबंगा" के संकल्प के साथ क्षेत्र में अपना सघन जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
प्रचार के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से संवाद करते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा किया। राकेश कुमार लीला ने कहा कि वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने गलियों और सड़कों के पक्के निर्माण, नियमित पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व कचरा प्रबंधन, सुरक्षित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं (डिस्पेंसरी व शिविर) के विस्तार तथा पार्कों व पर्यावरण संरक्षण को अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। "आपकी आवाज, मेरा प्रयास" के ध्येय के साथ वे घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं, जहां उन्हें स्थानीय नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 8, 2026