पीलीबंगा: #वार्ड10 से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व पालिका अध्यक्ष #हरजिंदर_सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज, मिल रहा भरपूर समर्थन
#pilibangannews #नगरपालिकापीलीबंगा #लालबहादुर_भाखर #पीलीबंगा #भाजपा
पीलीबंगा। नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 10 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हरजिंदर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सघन 'डोर-टू-डोर' जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू हो रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान वे घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं और वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों और अनुभवों को सामने रखते हुए उन्होंने वार्ड के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान वार्ड में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ प्रचार में जुटे रहे।