हसनपुर: समरसेबल विवाद में चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला
हसनपुर। नगर के मोहल्ला लालबाग ऊंचा में समरसेबल को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।