टीकमगढ़: महेन्द्र सागर तालाब में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में गुरुवार को 23 वर्षी युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सब निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ ने नाव की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पुरानी टिहरी निवासी रिंकू कुशवाहा के तौर पर हुई है।