टीकमगढ़: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, चंदेरा पुलिस पर दो आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप, SP से शिकायत दर्ज
चंदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके में एक नाबालिक से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। वहीं दो लोगों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। SP को शिकायती पत्र सौंप कर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई।