टीकमगढ़: उटारी पुल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
उटारी पुल के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्रेमपुरा गांव निवासी नंदकिशोर नाम का व्यक्ति गंगचारी गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था रास्ते में उटारी पुल के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।