राजपुर: राजपुर के उमाशंकर ने 505 किलो वजन उठाकर जीता जिला खिताब, अब पटना में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Rajpur, Buxar | Aug 3, 2026 बन्नी पंचायत के भरखरा गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय के कलाभवन परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से आए 100 से अधिक खिलाड़ियों के बीच नौ दौर तक चली कड़ी स्पर्धा में उमाशंकर ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कुल 505 किलोग्राम वजन उठाकर सफलता पाई है।