बुलेट पर सवार चार युवकों ने पुलिस को दी खुली चुनौती! रोक सको तो रोक लो...
गोले का मंदिर चौराहे पर तेज रफ्तार का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मी ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे बेबस नजर आए आरक्षक!
ग्वालियर। शहर के गोले का मंदिर चौराहे पर बुलेट सवार चार युवकों का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार युवक एक ही बुलेट पर सवार होकर तेज रफ्तार में निकले। इस दौरान उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए बीच चौराहे पर बुलेट घुमा दी और फिर पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में फरार हो गए।
घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन बुलेट की तेज रफ्तार के आगे आरक्षक की दौड़ काम नहीं आई। चारों युवक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से निकल गए।
हैरानी की बात यह रही कि चारों युवक एक ही बुलेट पर सवार थे और बीच चौराहे पर जान की परवाह किए बिना बाइक घुमाते नजर आए। इस तरह की लापरवाही से न केवल युवकों की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि चौराहे से गुजर रहे अन्य वाहन चालक और राहगीर भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
सवाल यह है कि आखिर बीच चौराहे पर इस तरह की स्टंटबाजी और तेज रफ्तार पर कब लगेगी लगाम?
📍 स्थान: गोले का मंदिर चौराहा, ग्वालियर
#GwaliorNews #GoleKaMandir #Police #BulletBike #TrafficRules PorasaLive ग्वालियर_न्यूज