मुरैना में श्रीराम कॉलेज की बस रोककर हमला, छात्रों के साथ मारपीट; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना। मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की बस को रोककर छात्रों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रों को लेकर जा रही कॉलेज बस को हाईवे पर पुल के ऊपर कुछ युवकों ने रोक लिया। इसके बाद युवकों ने छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
घटना के दौरान बस में मौजूद छात्रों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
घटना के बाद पीड़ित छात्र शिकायत लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।