चंदला में एक्सपायरी मिल्क केक मिलने पर मिठाई दुकान सील
चंदला में एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने किया मिठाई दुकानों का निरीक्षण
जय कामतानाथ स्वीट्स की दुकान से एक्सपायरी मिल्क केक जब्त कर कराया नष्ट
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम लवकुशनगर श्री आयुष जैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने चंदला में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जय कामतानाथ स्वीट्स की दुकान पर एक्सपायरी मिल्क केक के पैकेट पाए गए। खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से उक्त मिल्क केक को जब्त कर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। साथ ही दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur