शाहाबाद के जंगलों को बचाने सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सीबी गार्डन से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी, किसान और पर्यावरण प्रेमियों ने बुलंद की आवाज
कोटा। शाहाबाद के घने जंगलों और हरे-भरे पेड़ों को कटने से बचाने की मांग को लेकर आज कोटा में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। सीबी गार्डन से कोटा कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया।
इस मार्च में जल, जंगल और जमीन के रखवाले आदिवासी समाज के लोगों के साथ किसान, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर शाहाबाद के जंगलों को बचाने और पेड़ों की कटाई रोकने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आजीविका, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। जंगलों की रक्षा के लिए अब आवाज बुलंद करना जरूरी है।
कुन्दन चीता
Ladpura, Kota | Nov 12, 2026