कोटा में कबाड़ मार्केट में आधी रात भीषण आग, सात दमकलों ने पाया काबू
कोटा में देर रात करीब डेढ़ बजे श्रीपुरा कबाड़ी मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंचीं। करीब सात दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।