जमुई: DM और SP ने सफाई कर स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल द्वारा रविवार की अहले सुबह से करीब 10:00 बजे तक समाहरणालय परिसर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान खुद झाड़ू लगाकर व कुदाल चलाकर समाहरणालय परिसर के चारों ओर व दफ्तरों में सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ- सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। वहीं DM और SP के मार्गदर्शन में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सभी प्रखंडों, अंचलों और सभी थाना परिसरों में पदाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान कर सफाई की गई।
दरअसल DM और SP स्वयं हाथ में कुदाल और झाड़ू थामे समहरणालय परिसर और छतो की सफाई करते दिखे, तो उस क्षण ने पूरे तंत्र को एक नई ऊर्जा से भर दिया। साथ ही यह शीर्ष नेतृत्व का प्रेरक कदम यह स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता और जब बात अपने कार्यस्थल को जन-सुलभ, स्वच्छ और सुंदर बनाने की हो, तो नेतृत्व को सबसे आगे खड़े होकर राह दिखानी होती है। आज से शुरू किए गए इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यालयों को चमकाना मात्र नहीं है। इसका वास्तविक उद्देश्य हर कर्मचारी व नागरिक के भीतर स्वच्छता को एक आदेश के स्थान पर दैनिक जीवन में विकसित करना है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील किया कि इस स्वच्छता महाअभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देने के लिए आगे आएँ। स्वच्छता महज किसी सरकारी तंत्र या सफाई कर्मियों की औपचारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी का नैतिक नागरिक कर्तव्य और सर्वोच्च सामाजिक धर्म है।अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर, कचरा प्रबंधन का सही पालन करके और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करके ही हम एक गरिमामय बदलाव की ठोस नींव रख सकते हैं। #dmjamui #spjamui #zilaprashasanjamui #jamuiPolice #viral #viralpost #facebookviral #jagrukta #
Jamui, Jamui | Aug 9, 2026