पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने अंतर्राज्यीय अपराधी को थाना क्षेत्र के पण्डितपुर से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पण्डितपुर का मदन महतो है। जिस पर स्थानीय थाना में पांच,रोहतास व नवादा में एक-एक,झारखंड में एक,यूपी के हल्दी,कोतवाली व कुशीनगर में एक -एक,दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में एक व अंबेडकर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हैं।