बाबई: खारदा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोटा पिता लक्ष्मण सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी सुनील ओर सुसील ने फरियादी से खारदा में फरियादी के खेत के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।