बाबई: सांगाखेड़ाकला में 50 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृत महिला के शव का कराया पोस्टमार्टम
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सांगाखेड़ाकला में 50 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों के सामने मृत महिला का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या महिला की हत्याकर उसके शव को बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।