बाबई: माखननगर में दरगाह के समीप बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति को आई चोट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
मंगलवार को दोपहर 1 बजे पुलिस ने जानकारी के मुताबिक माखननगर में दरगाह के पास MP 04 QD 0595 के बाइक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी अशफाक पिता शाहिद खान के हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।