बाबई: सांगाखेड़ाकला में महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खेत का पड़ोसी निकला आरोपी
रविवार को ग्राम सांगाखेड़ा कला में महिला की हत्या कर उसे कुएं में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ताकार पुलिस में घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक खेत पड़ोसी युवक बब्लू उर्फ शिवा अहिरवार निवासी सांगाखेड़ा ही महिला की हत्या का आरोपी निकला।