बाबई: सांगाखेड़ाकला में कुएं में मिला 50 वर्षीय महिला का शव, खेत में घास लेने गई थी महिला
सांगाखेड़ाकला में 50 साल की एक महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। घटना रविवार रात 8 की बताई जा रही है। महिला रविवार को दोपहर में खेत में घास लेने गई थी। वापस घर नहीं आने पर परिजन उसे देखने के लिए खेत पहुंचे। तलाश करने पर खेत में कुछ जगह खून के निशान मिले। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका शांताबाई पति हीरालाला अहिरवार उम्र 50 है।