जमुई: मलयपुर में अनियंत्रित बोलेरो रेलवे गेट से टकराने से बची, बाल-बाल बचा बोलेरो ड्राइवर
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जमुई में एक अनियंत्रित तेज गति बोलेरो वाहन मलयपुर रेलवे गेट से टकराने से बच गया और वह असंतुलित होकर रेलवे पटरी से महज 10 मीटर की दूरी पर जा कर पलट गया। जेसीबी के द्वारा बोलेरो वाहन को हटाया गया। इस दौरान बड़ी घटना होने से बच गई और बोलेरो चालक बाल- बाल बच गया। बेलोरो चालक की पहचान हरीलाल पंडित के रूप में हुई है जो बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का है।