कर्वी: ADM और ASP की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर थाना मानिकपुर में सुनी गई फरियादियों की शिकायतें
अपर जिलाधिकारी चित्रकूट उमेश चन्द्र निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये ।