कर्वी: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना मानिकपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा थाना मानिकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व थाना कार्यालय में रजिस्टरों के उचित रख-रखाव, बंदीगृह,सीसीटीएनएस कार्यालय,प्रभारी निरीक्षक कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क एवं मेस थाना परिसर का निरीक्षण किया गया।