कर्वी: कर्वी के सोनेपुर रोड पर बिना डॉक्टर के चल रहे सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कराया
कर्वी के सोनेपुर रोड में स्थित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर को शुक्रवार की सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कर दिया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी आर रतमेले ने बताया कि सिटी अल्ट्रासाऊंड सेंटर में बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड किये जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे तो डाक्टर नहीं मिले। जिसको आज बंद करवा दिया गया है।