कर्वी: चित्रकूट जिला जेल में बंद कैदियों ने जेल परिसर में प्रयागराज गंगा के जल से किया स्नान
जहां एक तरफ प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान चल रहा है. ऐसे में आज शुक्रवार को जिला जेल में बंद कैदियों को संगम के जल से स्नान करवाया गया है. बता दे 144 साल बाद लगने वाले इस महाकुंभ में चित्रकूट जेल के कैदी भी स्नान करें इस सोच के साथ जिला जेल प्रशासन के द्वारा अपने कर्मचारियों को प्रयागराज महाकुंभ भेजकर वहां से जल मंगवाया गया,और इनको नहलाया गया है।