श्री गंगानगर: आरओ और एआरओ ने निर्वाचन कार्य को गंभीरता और निष्ठा से पूर्ण करने का लिया संकल्प, जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 22, 2026
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को दोपहर 2 बजे आरओ व एआरओ का प्रशिक्षण जिला परिषद हॉल में आयोजित किया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के तहत निर्वाचन कार्य को आरओ और एआरओ सहित समस्त कार्मिक गंभीरता व निष्ठापूर्वक पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम चुनाव 2026 समयबद्ध कार्यक्रम है।