सैदपुर: 2 मासूम भाइयों की हत्या, 2 शादी करने वाले पति को सबक सिखाने के लिए कलयुगी मां पर हत्या का आरोप, गिरफ्तार
खानपुर थानाक्षेत्र स्थित रजहती गाँव में दो सगे भाइयों के शव घर के कमरे में रजाई से ढका पाए जाने की जानकारी मिलते ही गाजीपुर जिले सहित समूचा पूर्वांचल स्तब्ध है। इस सनसनीखेज प्रकरण में पुलिस ने दोनों मृत भाइयों की सगी माँ पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चों के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जाँच शुरू कर दी है।