पुरोला: दो वर्ष कार्यकाल बढाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पुरोला ब्लाक कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने बताया कि हमारा दो वर्ष का कार्यकाल कोरोना काल मे कम हुए हैं। इन दो वर्षो में पंचायत प्रतिनिधियों की बनाई गई तमाम विकास परक योजनायएं बाधित हुई और विकास पहिया पूरी तरह से ठप रहा। उन्होंने कहा कि पंचायत संगठन की मांग है हमारा कार्यकाल दो वर्ष बढाया जाए, जिससे कि कोरोना काल की रुकी हुई विकास परक योजनाओं को गति मिल सके।