पुरोला: एनडीआरएफ ने पुरोला में ग्रामीणों को आपदा से बचाव के गुर सीखाए, मानसून सीजन आने के साथ ही कैसे सुरक्षात्मक रहे,जानकारी दी
एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर के कमांडेट सुदेश कुमार दराल के निर्देशानुसार एनडीआरएफ की टीम जगह-जगह आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दे रही है। आज पुरोला में इंस्पेक्टर त्रेपन रावत व उनकी टीम ने ग्रामीणों को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर, गले में चॉकिंग होने पर एफबीएओ, स्ट्रेचर बनाना,भूकंप के दौरान क्या करें की विस्तार से जानकारी दी।