पुरोला: एनडीआरएफ ने पुरोला में आम लोगों को आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया।
एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देश पर टीम जगह जगह प्रशिक्षण अभियान चला रही है। आज शु्क्रवार को निरीक्षक त्रेपन रावत के नेतृत्व में टीम ने हार्ट अटैक आने पर सीपीआर,गले में चॉकिंग होने पर एफबीएओ, भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें तथा रोप रेस्क्यू के द्वारा किसी व्यक्ति को एक जगह से दूसरी जगह पर पंहुचाने की विधि के बारे में जानकारी दी।