पुरोला: मोरी में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्यों ने उठाए सड़क, स्वास्थ्य व संचार व्यवस्था से जुड़े मुद्दे; DM भी रहे मौजूद
मोरी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख बचन पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट सहित विकास जुड़े विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सदस्यों ने मोरी क्षेत्र के दर्जनों गांव सड़क,स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। डीएम सदस्यों द्वारा उठाये मुद्दो के निराकरण के निर्देश दिए।