पुरोला: आराकोट क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के एक दादा ने पोती के साथ अश्लील हरकत कर दादा-पोती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया
मामले में बालिका के पिता की तहरीर पर थाना मोरी में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित बालिका को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया है।थानाध्यक्ष मोरी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद बालिका के पिता ने आराकोट पुलिस चौकी में तहरीर दी।