पुरोला: जल संस्थान ने ऐसे स्थानों पर बिछा दी पाइप लाइन ,जिन स्रोतों में पानी ही नहीं,पुरोला बीडीसी में सदस्यों ने उठाया मुद्दा
पुरोला में आज ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम डॉ.मेहरबान बिष्ट भी मौजूद रहे। बीडीसी बैठक में पेयजल आपूर्ति का मुद्दा छाया रहा। स्थानीय जनप्रनिधियों ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जो लाइनें बनाई गई, उनमें आपूर्ति नहीं हो पा रही है।ऐसे स्थानों पर पाइपलान बिछा दी, जिन स्रोतों में पानी ही नहीं है।