कुलपहाड़: पहाड़िया गाँव में सर्पदंश से 55 वर्षीय महिला की मौत, इलाज के दौरान सीएचसी पनवाड़ी में हुई मौत
काशीपुरा के अंतर्गत कर पहाड़िया गांव में सर्पदंश से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कर पहाड़िया निवासी गौरी बाई पत्नी रामस्वरूप पाल सोमवार सुबह अपने घर से खेत की ओर गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक उन्हें सांप ने काट लिया।