Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
decentabhi80
* "रिश्वत लेते समय नहीं हुई शर्म, पकड़े गए तो याद आई इज्जत!" * "एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, अब चेहरे पर दिखी शर्मिंदगी!"
Bhiwani, Bhiwani
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
दीपावली पर अधिकारी के काले कारनामे 1लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार?
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
रिश्वत लेते वक्त नहीं आई शर्म, रंगे हाथों पकड़े जाने पर झुक गई नजर!" भिवानी में ACB की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते AFSO मुकेश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार नए राशन डिपो का लाइसेंस दिलाने की एवज में मांगे थे डेढ़ लाख रुपये, अनाज मंडी स्थित कार्यालय से पकड़ा #ACBHaryana #BhiwaniPolice #भिवानी #HaryanaNews #bhiwani #AntiCorruptionBureau #BreakingNews #haryana
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
हरियाणा वुशू टीम ने पहली बार जीती नेशनल ट्रॉफी, सांडा में 14 पदक हासिल कर रचा इतिहास, भिवानी के खिलाड़ी भी रही उपलब्धि 25वीं जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा, भिवानी के युवराज ने भी जीता स्वर्ण पदक भिवानी, 05 नवंबर : हरियाणा के वुशू खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपीआर यूनिवर्सिटी में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 25वीं जूनियर नेशनल (बालक एवं बालिका) वुशू चैंपियनशिप 2026-27 में हरियाणा की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार सांडा स्पर्धा की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक हासिल किए, जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। सांडा स्पर्धा के बालक वर्ग में भिवानी के युवराज ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसके अलावा रोहतक के गगन ने 65 किलोग्राम और हर्ष सिंह ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पानीपत के श्लोक ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, फतेहाबाद के आर्यन ने 56 किलोग्राम में रजत तथा सोनीपत के दीपक ने 75 किलोग्राम और वैभव ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर हरियाणा की पदक तालिका में योगदान दिया। वहीं, भिवानी के नवीन, रोहतक के अमन, हिसार के आदर्श और चंडीगढ़ के रुपिंदर ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में भी हरियाणा की खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक सहित कई पदक अपने नाम किए। पानीपत की नेहा ने 45 किलोग्राम, फतेहाबाद की अनु ने 48 किलोग्राम, हिसार की तपस्या ने 56 किलोग्राम तथा रोहतक की साक्षी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंबाला की रिया और मुस्कान ने क्रमश: 60 और 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते, जबकि रेवाड़ी की जीनियस कौर राणा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। अंबाला की आस्था ने भी प्रतियोगिता में भागीदारी की। इसके अतिरिक्त ताओलू स्पर्धा के बालिका वर्ग में पानीपत की वंशिका ने ताइजिजियान स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा। इस शानदार उपलब्धि पर वुशू स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों, उनके प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई दी। एसोसिएशन के ऑफिस सेक्रेटरी डॉ. राम मेहर सिंह खटकर, ने कहा कि हरियाणा की टीम द्वारा पहली बार नेशनल ट्रॉफी जीतना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सफलता खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों को वुशू खेल में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कोच संदीप कश्यप, जयभगवान भारत सुरजभान, जितेंद्र दहिया भी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
बाबू बनारसीदास गुप्त जी की 109वीं जयंती पर वैश्य महाविद्यालय परिवार ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित। समारोह में युवा महोत्सव में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले महाविद्यालय के प्रतिभावान कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को किया सम्मानित पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर किया गया सम्मानित। भिवानी 5 नवंबर 2026 परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर वैश्य महाविद्यालय, भिवानी के प्रांगण में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट एवं प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने बाबूजी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवा कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्वागत करते हुए अपने स्वागतीय उद्बोधन में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि बाबूजी का शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के विकास का दृष्टिकोण महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवा महोत्सव में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 33 पुरस्कार प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं टीम इंचार्जों को बधाई दी। वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं बाबू बनारसी दास गुप्त जी के सुपुत्र अजय बनारसीदास गुप्ता ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी ने सदैव जनकल्याण और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनका विद्यार्थियों को मेहनत के बलबूते सांस्कृतिक क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की बात कही। समारोह में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी का जीवन समाजसेवा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि बाबूजी ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया उन्होंने विजेता कलाकार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ ने बाबूजी को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जी ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करे। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने बाबू बनारसी दास गुप्त जी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज के पुरोधा थे उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, युवा कल्याण विभाग, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 22 से 24 अक्टूबर तक महिला महाविद्यालय, झोझूकलां में आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ में वैश्य महाविद्यालय ने कुल 33 पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें 12 प्रथम, 14 द्वितीय और 7 तृतीय स्थान शामिल हैं। महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने हिंदी नाटक तथा अंकित कुमार ने संस्कृत नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने थिएटर, संगीत, नृत्य, साहित्यिक एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल ने अपनी बेहतरीन टीम के सदस्यों महिला टीम प्रभारी डॉ. प्रमिला सुहाग सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम के सदस्यों डॉ. मोहन लाल, डॉ. सतीश श्योराण, प्रो. (डॉ.) कामना कौशिक, डॉ. श्रुति रानी, डॉ. पूनम वर्मा, रितेश गोयल, सुनील कुमार, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. मंगत राम, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. पुलकित भारद्वाज, श्रेया, प्रियंका, कोमल, मीनल, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, दीप्ति को विद्यार्थियों की तैयारी एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू बनारसीदास गुप्ता जी के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी उपस्थित रहे। डॉ. हरिकेश पंघाल के 113वें विद्यार्थी ने जीता सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में मिला सम्मान भिवानी। महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में डॉ. हरिकेश पंघाल के नेतृत्व में वैश्य महाविद्यालय, भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समारोह में महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘ययाति’ में छात्र ओमप्रकाश ने सर्वोत्तम अभिनेता तथा संस्कृत नाटक ‘ह वदन’ में छात्र अंकित कुमार ने सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब हासिल किया। यह जानकारी देते हुए डॉ. हरिकेश पंघाल ने बताया कि पिछले लगभग 30 वर्षों से विभिन्न महाविद्यालयों के माध्यम से उनके निर्देशन में हिंदी एवं संस्कृत नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अनेक युवा समारोहों में उनके निर्देशन में अभिनय करने वाले 111 विद्यार्थी अब तक सर्वोत्तम अभिनेता एवं अभिनेत्री का खिताब जीत चुके हैं। ओमप्रकाश और अंकित कुमार की उपलब्धि के साथ यह संख्या बढ़कर 113 हो गई है। सही मायने में डॉ. हरिकेश पंघाल को अभिनय का ऐसा कारखाना कहा जा सकता है, जहां से निरंतर प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियां तैयार होकर अपनी कला का लोहा मनवा रहे हैं।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
वनवासी कल्याण आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ‘दिवाली परिवार मिलन’ समारोह कल्याण आश्रम में बसता है मिनी भारत -जय भगवान शर्मा भिवानी की बजरंगबली कॉलोनी स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में 'दिवाली परिवार मिलन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान रामचंद्र जी के चित्र के समक्ष प्रत्येक सदस्य द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने-अपने आवासीय कक्षों को दीपावली की थीम पर बेहद सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाया था। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विभिन्न राज्यों से आए वनवासी बच्चों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण की हुई थी, जिससे पूरा आश्रम परिसर लघु भारत (मिनी भारत) के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद समारोह में पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा बच्चों के आवासीय कक्षों का भ्रमण किया गया l कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का परिचय करवाया गया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए आगंतुकों और बच्चों के लिए कई प्रकार के रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें 'फास्टेस्ट फर्स्ट', 'दीपावली प्रश्नोत्तरी और 'लकी ड्रा' मुख्य आकर्षण रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वालों को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, रूम डेकोरेशन और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्रीय नगरीय प्रमुख श्री जय भगवान शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम में आकर ‘मिनी भारत’ के साक्षात दर्शन होते हैं। देश के अलग-अलग राज्यों और विभिन्न संस्कृतियों से आने वाले ये वनवासी बच्चे यहाँ एक साथ रहकर शिक्षा-दीक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो कि अनेकता में एकता का एक अनुपम उदाहरण है। समारोह में विशिष्ट अतिथि गैलरी में प्रांत उपाध्यक्ष श्री अशोक जिंदल, वनवासी कल्याण आश्रम भिवानी के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जगमोहन शर्मा, युवा आयाम प्रमुख राजीव भारद्वाज, आशीष गर्ग, श्रीमान धर्मेंद्र जिंदल डॉक्टर प्रमिला सुहाग,, सरिता शर्मा व समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन सचिव डॉ. मनोज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से भिवानी के सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य व उनकी जीवन संगिनी डॉ. सुमन विश्वकर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान प्रदीप शर्मा व उनकी जीवन संगिनी श्रीमती नीलम शर्मा, तथा हलवासिया विद्या विहार के प्राचार्य श्रीमान दीपक वशिष्ठ व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिवाक्षी एवं आश्रम के अनेक हित चिंतक विशेष रूप से शामिल हुए। सभी आगंतुकों को दीपावली के स्मृति चिह्न के रूप में बच्चों द्वारा स्वयं सजाए गए सुंदर दीये भेंट किए गए। इन दीयों में चार-चार रुद्राक्ष रखे गए थे, जिन्हें विशेष रूप से उत्तराखंड से मंगवाया गया था। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर सामूहिक सह-भोज किया और बेहद स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। बच्चों के साथ बिताए इन पलों ने सभी आगंतुकों को भावविभोर कर दिया।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
सफल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि महान स्वतन्त्रता सेनानी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे बाबू बनारसीदास गुप्ता-धर्मबीर सिंह बाबू जी आदर्श आज भी प्रासंगिक-अजय गुप्ता पूर्व मुख्यमन्त्री बनारसी दास गुप्त की 109वीं जयंती पर बीडी गुप्ता पार्क में हवन यज्ञ व उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किए गए श्रंद्धासुमन अर्पित। गणमान्य नागरिकों ने बाबू जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प भिवानी 5 नवंबर 2026 बाबू बनारसी दास जी ने सच्चे अर्थाें में समाजसेवा की बाबु जी न केवल सफल राजनीतिज्ञ थे बल्कि महान स्वतन्त्रता सेनानी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता भी थे यह बात हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कही उन्होंने कहा कि गुप्ता जी ने शिक्षक, मुख्यमंत्री,सांसद सहित अनेकों पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। उन्होंने बाबू जी को महान विभूति बताते हुए देश का पुरोधा बताया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर बाबू बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से हवन यज्ञ, श्रद्धांजलि अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर-13 स्थित बाबू जी के निवास स्थान पर हवन यज्ञ के साथ हुआ। इसके पश्चात हांसी रोड स्थित बी.डी. गुप्ता स्मृति पार्क में बाबू जी की प्रतिमा एवं समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। हवन में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनके सुपुत्र व बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता,स्व.बनारसी दास गुप्त के पौत्र और पौत्र वधु प्रियांश और इश्ता,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता,महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला, कोषाध्यक्ष विजय किशनअग्रवाल ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। बाबू बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं बाबू जी के सुपुत्र श्री अजय बनारसीदास गुप्ता ने कहा कि बाबू जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी हरियाणा के राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जी ने अपने व्यवहार, कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से समाज में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने सदैव शिक्षा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी ने अपने कर्मों से समाज में जो स्थान बनाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान रामदेव तायल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबू जी का व्यक्तित्व सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक था। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक संस्थाओं को जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इनके अलावा ,पूर्व विधायक शशी रंजन परमार,,कामरेड ओमप्रकाश,पूर्व बैंक अधिकारी नरेश तंवर ने भी बाबू बनारसी दास गुप्ता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहर के गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का तान्ता लगा रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा बाबू जी के शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभाओं एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा व अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का तान्ता लगा रहा हैं जिनमें बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता,प्रियांश, इशिता,विद्या देवी, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बाबू शिवरत्न गुप्ता,अग्रसैन ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी रामदेव तायल,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी विजय किशन अग्रवाल,वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल,पूर्व विधायक, शशि रंजन परमार,नरेश तंवर, सुरेंद्र परमार,पूर्व प्राचार्य डॉ. एस एन शर्मा, बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स, एडवोकेट ब्रह्मानंद, जय सिंह कोच,सुमेर, डॉ.निरंजन रोहिल्ला,वरिष्ट पत्रकार केसरी शर्मा,सुंदर गोटे वाला,नौरंगराय गोयल, सुभाष गोयल, नरेश तंवर, ,कौशल भारद्वाज्, ,पवन केडिया,सुरेश केडिया,नौरंगराय गोयल पुर्व प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा, प्रो आत्मप्रकाश,डा.बुद्धदेव आर्य, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य करतार सिंह जाखड़, डॉ विक्रम सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह,गोकुलचंद नम्बरदार, कमल भारद्वाज,रीतेश गोयल,दान सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. मंगत राम , पवन गुप्ता,पवन गर्ग,पंकज पंवार,भूपी कोच,,उमेश,कैलाश अलमपुरिया,अजीत सिंह मान्हेरू के सरपंच पूर्व सरपंच नरेश,कृष्ण खलीफा,संदीप पहलवान,दिनेश,रणबीर,चरण पहलवान,मुकेश,पूर्ण,विजेंद्र, सुजान मध माधवी के स्टॉर्क संदीप,पूर्व सरपंच कृष्ण,मास्टर राजबीर, कश्मीर,ओमप्रकाश, सतीश बंसल,रविन्द्र पप्पू, यशवीर,बबलू दादरी,रामेश्वर दादरी,महेंद्र,भूप सिंह,कृष्ण कांत,अशोक मेंटल,ऋतिक वधवा,गोपाल अग्रवाल,महेश,सुनील, राधेश्याम,इंद्र केडिया ,विजय खरकिया,अजीत,दिलबाग सैनी, , इन्द्रसेन खरकिया,नरेश गोयल,आनंद ठेकेदार, ओम प्रकाश दादरी,विजय पांडे,धीरज,आशु, जटा शंकर, सुभाष सरोहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा व अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
भिवानी में ACB की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते AFSO मुकेश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार नए राशन डिपो का लाइसेंस दिलाने की एवज में मांगे थे डेढ़ लाख रुपये, अनाज मंडी स्थित कार्यालय से पकड़ा ACB इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने दी कार्रवाई की जानकारी, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 1064 टोल फ्री नंबर और ‘सतर्क’ ऐप की दी जानकारी #भिवानी #BhiwaniPolice #HaryanaNews #bhiwani #PoliceNews #AntiCorruptionBureau #ACBHARYANA
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026
- विकसित भारत और एसआईआर पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से छात्राओं ने किया सीधा संवाद - मेरा युवा भारत, भिवानी की ओर से राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें’ कार्यक्रम - सांसद चौ.धर्मबीर सिंह ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में छात्राओं को अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित भिवानी, 04 नवंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत भिवानी के तत्वावधान में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, के सभागार में बुधवार को ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ विकसित भारत-2047, लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधा संवाद किया। सांसद ने छात्राओं के सवालों का सरल एवं विस्तारपूर्वक जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सांसद ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में छात्राओं को अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज रहे। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, भिवानी की जिला युवा अधिकारी मनसा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में यह अपने आप में पहला ऐसा कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्राओं ने उनसे विकसित भारत और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश व समाज के निर्माण में युवा वर्ग का विशेष योगदान होता है। युवाओं का राष्टï्र व समाज के प्रति समर्पण जरूरी है। जिला युवा अधिकारी मनसा ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान का हिस्सा रहा। इसका उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मायभारत पोर्टल पर पंजीकरण तथा भारत सरकार के सहयोग से आयोजित ‘अपना वोट जानें’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों ने शपथ लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और देश की व्यवस्था में जिम्मेदारीपूर्वक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकचंद, जिला युवा अधिकारी एवं कार्यक्रम आयोजक मनसा तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के प्रति जागरूकता, एसआईआर की जानकारी और नागरिक कर्तव्यों का पालन जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, एनवाईवी तथा अनेक युवा वालंटियर उपस्थित रहे। *************** ****************
Bhiwani, Bhiwani | Nov 5, 2026