सफल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि महान स्वतन्त्रता सेनानी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे बाबू बनारसीदास गुप्ता-धर्मबीर सिंह
बाबू जी आदर्श आज भी प्रासंगिक-अजय गुप्ता
पूर्व मुख्यमन्त्री बनारसी दास गुप्त की 109वीं जयंती पर बीडी गुप्ता पार्क में हवन यज्ञ व उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किए गए श्रंद्धासुमन अर्पित।
गणमान्य नागरिकों ने बाबू जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
भिवानी 5 नवंबर 2026
बाबू बनारसी दास जी ने सच्चे अर्थाें में समाजसेवा की बाबु जी न केवल सफल राजनीतिज्ञ थे बल्कि महान स्वतन्त्रता सेनानी व प्रखर राष्ट्रवादी नेता भी थे यह बात
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कही
उन्होंने कहा कि गुप्ता जी ने शिक्षक, मुख्यमंत्री,सांसद सहित अनेकों पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। उन्होंने बाबू जी को महान विभूति बताते हुए देश का पुरोधा बताया।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर बाबू बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से हवन यज्ञ, श्रद्धांजलि अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर-13 स्थित बाबू जी के निवास स्थान पर हवन यज्ञ के साथ हुआ। इसके पश्चात हांसी रोड स्थित बी.डी. गुप्ता स्मृति पार्क में बाबू जी की प्रतिमा एवं समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
हवन में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनके सुपुत्र व बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता,स्व.बनारसी दास गुप्त के पौत्र और पौत्र वधु प्रियांश और इश्ता,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता,महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला, कोषाध्यक्ष विजय किशनअग्रवाल
ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
बाबू बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं बाबू जी के सुपुत्र श्री अजय बनारसीदास गुप्ता ने कहा कि बाबू जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, सादगी, ईमानदारी और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी हरियाणा के राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवन बुवानी वाला ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जी ने अपने व्यवहार, कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से समाज में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने सदैव शिक्षा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी ने अपने कर्मों से समाज में जो स्थान बनाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है।
अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान रामदेव तायल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबू जी का व्यक्तित्व सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक था। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक संस्थाओं को जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इनके अलावा ,पूर्व विधायक शशी रंजन परमार,,कामरेड ओमप्रकाश,पूर्व बैंक अधिकारी नरेश तंवर ने भी बाबू बनारसी दास गुप्ता जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का तान्ता लगा रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा बाबू जी के शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभाओं एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।
अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा व अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का तान्ता लगा रहा हैं जिनमें बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता,प्रियांश, इशिता,विद्या देवी, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट बाबू शिवरत्न गुप्ता,अग्रसैन ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी रामदेव तायल,वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी विजय किशन अग्रवाल,वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल,पूर्व विधायक, शशि रंजन परमार,नरेश तंवर, सुरेंद्र परमार,पूर्व प्राचार्य डॉ. एस एन शर्मा, बार प्रधान युधिष्ठिर वत्स, एडवोकेट ब्रह्मानंद,
जय सिंह कोच,सुमेर, डॉ.निरंजन रोहिल्ला,वरिष्ट पत्रकार केसरी शर्मा,सुंदर गोटे वाला,नौरंगराय गोयल, सुभाष गोयल, नरेश तंवर, ,कौशल भारद्वाज्, ,पवन केडिया,सुरेश केडिया,नौरंगराय गोयल पुर्व प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा, प्रो आत्मप्रकाश,डा.बुद्धदेव आर्य, वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य करतार सिंह जाखड़, डॉ विक्रम सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह,गोकुलचंद नम्बरदार, कमल भारद्वाज,रीतेश गोयल,दान सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. मंगत राम ,
पवन गुप्ता,पवन गर्ग,पंकज पंवार,भूपी कोच,,उमेश,कैलाश अलमपुरिया,अजीत सिंह मान्हेरू के सरपंच पूर्व सरपंच नरेश,कृष्ण खलीफा,संदीप पहलवान,दिनेश,रणबीर,चरण पहलवान,मुकेश,पूर्ण,विजेंद्र, सुजान मध माधवी के स्टॉर्क संदीप,पूर्व सरपंच कृष्ण,मास्टर राजबीर,
कश्मीर,ओमप्रकाश,
सतीश बंसल,रविन्द्र पप्पू, यशवीर,बबलू दादरी,रामेश्वर दादरी,महेंद्र,भूप सिंह,कृष्ण कांत,अशोक मेंटल,ऋतिक वधवा,गोपाल अग्रवाल,महेश,सुनील, राधेश्याम,इंद्र केडिया
,विजय खरकिया,अजीत,दिलबाग सैनी, , इन्द्रसेन खरकिया,नरेश गोयल,आनंद ठेकेदार, ओम प्रकाश दादरी,विजय पांडे,धीरज,आशु, जटा शंकर, सुभाष सरोहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमन्त्री का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजसेवा व अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया।