बाबू बनारसीदास गुप्त जी की 109वीं जयंती पर वैश्य महाविद्यालय परिवार ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित।
समारोह में युवा महोत्सव में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतने वाले महाविद्यालय के प्रतिभावान कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को किया सम्मानित
पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर किया गया सम्मानित।
भिवानी 5 नवंबर 2026
परम श्रद्धेय बाबू बनारसीदास गुप्ता जी की 109वीं जयंती के अवसर पर वैश्य महाविद्यालय, भिवानी के प्रांगण में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट एवं प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने बाबूजी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवा कलाकारों एवं टीम इंचार्जों को सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व मंत्री, भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ के जन्मदिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया।
अतिथियों को स्वागत करते हुए अपने स्वागतीय उद्बोधन में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि बाबूजी का शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज के विकास का दृष्टिकोण महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवा महोत्सव में विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 33 पुरस्कार प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं टीम इंचार्जों को बधाई दी।
वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं बाबू बनारसी दास गुप्त जी के सुपुत्र अजय बनारसीदास गुप्ता ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी ने सदैव जनकल्याण और समाज के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनका विद्यार्थियों को मेहनत के बलबूते सांस्कृतिक क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की बात कही।
समारोह में पधारे वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने कहा कि बाबू बनारसीदास गुप्ता जी का जीवन समाजसेवा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने
कहा कि बाबूजी ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया उन्होंने विजेता कलाकार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि
सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ ने बाबूजी को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जी ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करे। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने बाबू बनारसी दास गुप्त जी को पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज के पुरोधा थे उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विजेता विद्यार्थी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि
शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, युवा कल्याण विभाग, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि 22 से 24 अक्टूबर तक महिला महाविद्यालय, झोझूकलां में आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ में वैश्य महाविद्यालय ने कुल 33 पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें 12 प्रथम, 14 द्वितीय और 7 तृतीय स्थान शामिल हैं। महाविद्यालय के ओमप्रकाश ने हिंदी नाटक तथा अंकित कुमार ने संस्कृत नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने थिएटर, संगीत, नृत्य, साहित्यिक एवं ललित कला की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हरिकेश पंघाल ने अपनी बेहतरीन टीम के सदस्यों महिला टीम प्रभारी डॉ. प्रमिला सुहाग सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की टीम के सदस्यों
डॉ. मोहन लाल, डॉ. सतीश श्योराण, प्रो. (डॉ.) कामना कौशिक, डॉ. श्रुति रानी, डॉ. पूनम वर्मा, रितेश गोयल, सुनील कुमार, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. मंगत राम, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. पुलकित भारद्वाज, श्रेया, प्रियंका, कोमल, मीनल, कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, दीप्ति को विद्यार्थियों की तैयारी एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू बनारसीदास गुप्ता जी के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी उपस्थित रहे।
डॉ. हरिकेश पंघाल के 113वें विद्यार्थी ने जीता सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब
महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में मिला सम्मान
भिवानी। महिला महाविद्यालय, झोझू कलां में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा समारोह में डॉ. हरिकेश पंघाल के नेतृत्व में वैश्य महाविद्यालय, भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समारोह में महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत हिंदी नाटक ‘ययाति’ में छात्र ओमप्रकाश ने सर्वोत्तम अभिनेता तथा संस्कृत नाटक ‘ह वदन’ में छात्र अंकित कुमार ने सर्वोत्तम अभिनेता का खिताब हासिल किया। यह जानकारी देते हुए डॉ. हरिकेश पंघाल ने बताया कि पिछले लगभग 30 वर्षों से विभिन्न महाविद्यालयों के माध्यम से उनके निर्देशन में हिंदी एवं संस्कृत नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अनेक युवा समारोहों में उनके निर्देशन में अभिनय करने वाले 111 विद्यार्थी अब तक सर्वोत्तम अभिनेता एवं अभिनेत्री का खिताब जीत चुके हैं। ओमप्रकाश और अंकित कुमार की उपलब्धि के साथ यह संख्या बढ़कर 113 हो गई है। सही मायने में डॉ. हरिकेश पंघाल को अभिनय का ऐसा कारखाना कहा जा सकता है, जहां से निरंतर प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियां तैयार होकर अपनी कला का लोहा मनवा रहे हैं।