हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के रंग में रंगे सीएम मोहन यादव: प्रोटोकॉल भूल बारिश में बुलेट पर निकले, बच्चों के संग पैदल चलकर बढ़ाया युवाओं का जोश
भोपाल। 'हर घर तिरंगा' अभियान के शुभारंभ के अवसर पर राजधानी भोपाल में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरक्षा व प्रोटोकॉल के औपचारिक दायरों को किनारे कर खुद बुलेट की कमान संभाली और हाथों में तिरंगा थामकर युवाओं के साथ सड़कों पर उतर पड़े। इस दौरान हुई झमाझम बारिश भी उनका और रैली में शामिल लोगों का हौसला कम नहीं कर सकी।
मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराने के साथ अभियान की शुरुआत हुई। इसके तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव अपनी बुलेट सवारी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान रास्ते में झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री बिना रुके सुरक्षाकर्मियों और युवाओं के साथ टीटी नगर स्टेडियम की ओर बढ़ते रहे।
#morena #mohan
Morena, Morena | Aug 9, 2026