कुंडा: महेशगंज इलाके के ऐंमापुर बिंधन गांव के तालाब में फंसी गाय, ग्रामीणों में आक्रोश
महेशगंज इलाके के ऐंमापुर बिंधन गांव के तालाब में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक गाय फंस गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पशुपालन विभाग के अलावा आला अफसर को दिया । लेकिन मौके पर कोई भी नही आया जिसे लेकर ग्रामीणो में आक्रोश है। इलाके के लोगों का कहना है कि तालाब की अधिक खुदाई होने की वजह से बच्चों के लिए भी लगातार खतरा बना हुआ है।