कुंडा: कुंडा के जमेठी गांव में बुग्गी चालक की मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
कुंडा के जमेठी गांव में देवेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लल्लू पाल बुग्गी चला रहे थे। 29 अक्टूबर को बाबूगंज बाजार में एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।