पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सारण में लगातार अभियान
जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पीएम सूर्य घर योजना को अभियान के रूप में लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। योजना के अधिकाधिक लाभुकों तक लाभ पहुँचाने तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में आवेदक, अधिकृत वेंडर, जेई एवं बैंक प्रतिनिधि एक ही स्थान पर उपस्थित रहे, ताकि आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं का मौके पर ही समन्वय कर अधिक से अधिक आवेदन जेनरेट किए जा सकें और योजना में तेजी लाई जा सके।
इसी क्रम में मशरक में विभिन्न पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।
☀️ सौर ऊर्जा अपनाएँ, बिजली बचाएँ और आत्मनिर्भर बनें।
🏠 पीएम सूर्य घर योजना—हर घर सौर ऊर्जा की ओर एक मजबूत कदम।
1 views | Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026