विद्यार्थियों की आवाज़, प्रशासन का साथ 🤝🎓
आज सारण जिले में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 30 स्थलों पर विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ जिला पदाधिकारी से संवाद किया तथा अपनी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को साझा किया। जिला पदाधिकारी ने छात्राओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
🎓 विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
🤝 संवाद से समाधान की ओर बढ़ता सारण।
2 views | Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026