लखीसराय: जिला मुख्यालय बायपास रोड पुल पर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला ₹40 हजार का जुर्माना
सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की हुई बैठक मे लिए गए निर्णय के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी द्वारा जिला मुख्यालय बायपास रोड पुल पर घंटों गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.चेकिंग के दौरान ऑटो,ट्रैक्टर,बाइक, पिकअप आदि दर्जनों वाहन से कुल 40 हजार रुपया बतौर जुर्माना की वसूली किया गया.