सेवा सेतु से जनता के द्वार पहुंचा प्रशासन
लखीसराय। सेवा सेतु अभियान के तहत मंगलवार को बड़हिया, लखीसराय और रामगढ़ प्रखंड में ‘सेवा सेतु शिविर—प्रशासन, आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिविरों का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया।केआरके उच्च विद्यालय परिसर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर बनाई जा रही रंगोली का भी मंत्री ने निरीक्षण किया। वहीं ‘विकसित भारत संकल्प’ भाषण प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। दौरे के दौरान उन्होंने बड़हिया के जैतपुर गांव पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान अमंत कुमार उर्फ मिट्ठू कुमार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।