सागर जिले की रहली विधानसभा के ग्राम पंचायत ऊमरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल क्षेत्र के लगभग 20 से अधिक गांवों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा। 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं